हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
हावड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा की राज्य सचिव लॉकेट चटर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हलिशहर दौरे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर ममता बनर्जी गईं, वहां जाने को लेकर कथित तौर पर उन्हें घर वाले मना किया था।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दिए वहां जाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि जब सभी जानते हैं कि ‘अभया’ मामले में अभी तक परिवार को न्याय नहीं मिला है, तो ऐसे स्थान पर जाकर राजनीतिक नाटक करने की क्या जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर लॉकेट चटर्जी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है कि वहां पर कौन-कौन लोग थे।
भाजपा नेता के इस बयान के बाद ममता बनर्जी के हलिशहर दौरे और वहां हुई विरोध की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal