Breaking News

इंदो-नेपाल सीमा पर अफगान नागरिक समेत दो गिरफ्तार, थाईलैंड भागने की थी तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

इंदो-नेपाल के खड़िबाड़ी सीमा क्षेत्र से एक अफगान नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अफगान नागरिक की पहचान अब्दुल्लाह खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले वह हावड़ा के शिवपुर स्थित 8 नंबर शील बस्ती लेन के एक फ्लैट में रहता था। उसका दोस्त नियामत खान भी पास के एक अन्य फ्लैट में रहता था।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्लाह खान पेशे से काबुलीवाला था और कथित तौर पर ऊंची ब्याज दर पर लोगों को पैसे उधार देता था। उसका मूल घर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बताया गया है। वह रोज सुबह घर से निकलता था और शाम को वापस लौटता था।

बताया गया है कि पिछले शनिवार को अब्दुल्लाह शिवपुर स्थित फ्लैट से अचानक फरार हो गया था। उसके पास कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुए हैं। उसके नाम पर लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

इसी लुकआउट नोटिस को ट्रैक करते हुए पुलिस ने खड़िबाड़ी सीमा क्षेत्र में उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अब्दुल्लाह नेपाल के रास्ते थाईलैंड भागने की योजना बना रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब्दुल्लाह खान के पाकिस्तान या किसी अन्य देश से कोई संपर्क अथवा संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

About editor

Check Also

उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल से मरीज लापता!

–पुष्पा शाव, उत्तरपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●परिवार ने थाने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *