जमुरिया – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की
पश्चिम बंगाल के जमुरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम दमदपुर बेड़पाड़ा इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने यह कार्रवाई अविषेक बेड़ के आवास पर की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से करीब 840 ग्राम चांदी के आभूषण और 7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस टीम को देखते ही संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बरामद सभी आभूषणों को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार व्यक्ति की तलाश में जुटी है। साथ ही बरामद आभूषणों के स्रोत और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
जमुरिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। मामले में आगे और जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal