Breaking News

मालदा जिला प्रशासन की खास निगरानी

मालदा – पश्चिम बंगाल, बात हिंदुस्तान की।

मालदा जिला प्रशासन अंतर्गत विकास कार्य विभाग द्वारा बाढ़ एवं बाढ़ से हो रहे नुकसान से निपटाने के उपायों में तेजी लाया गया। जिलाधिकारी रजनवीर सिंह कपूर, सिंचाई मंत्री ज्वेल मुर्मू एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने जरूरी परियोजना स्थल का दौरा किया।

जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधि मंडल ने जिले में हो रहे विकास स्थलों का निरीक्षण किया। केशवपुर में भूत रिंग बांध का कटना तथा गंगा की जलस्तर में बढ़ोतरी पर, पहले से सतर्कता स्वरूप जनहित में सुरक्षित कदम उठाए जा रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं निकासी की तैयारी आवश्यक सेवाओं की उपलब्ध होना तथा आपातकालीन स्थिति में प्रभावित इलाकों पर निरंतर निगरानी रखना एवं जनजीवन और उनकी आजीविका की सुरक्षा भी मालदा जिला प्रशासन की दायित्व बन चुकी है। बता दे की कथा दियारा में प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा तिरपाल तथा डिजास्टर मैनेजमेंट किट स्पेशल चावल, चुड़वा, गुड़ आदि वितरित किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित इलाका के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए नाव का प्रबंध भी किया गया है।

About editor

Check Also

डीवीसी द्वारा पानी छोड़े जाने से उदयनारायणपुर में बढ़ा नदी का जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया स्थिति का जायजा

उदयनारायणपुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। डीवीसी से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *