Breaking News

कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत की तैयारी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पुलिस में शिकायत की तैयारी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि धार्मिक प्रवचन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान मांस-मछली या अन्य गैर-शाकाहारी भोजन करने वालों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

कांग्रेस का दावा है कि उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास नॉन-वेज खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने और ऐसा करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की अपील भी की।

इस बयान को लेकर दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भवानीपुर थाने के सामने एकत्र होकर लिखित शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान खान-पान को लेकर अपनी अलग सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराएं रही हैं। उनका आरोप है कि इस परंपरा को लेकर इस तरह की टिप्पणी बंगाली समाज की भावनाओं और सांस्कृतिक विविधता को ठेस पहुंचाने वाली है।

वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर अब तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या बागेश्वर धाम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिकायत और विरोध के इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

About editor

Check Also

हावड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर नामी रेस्टोरेंट और बेकरी बंद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के विभिन्न इलाकों में खाद्य सुरक्षा विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *