हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 9 के शिवपुर मंडल-2 की ओर से बूथ नंबर 176 में रविवार को आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई। आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ-साथ विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में लोगों की सहायता की गई। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal