Breaking News

मगरा-2 ग्राम पंचायत में उड़ा भगवा गुलाल, अविश्वास प्रस्ताव में बीजेपी की जीत

–पुष्पा शाव, सप्तग्राम – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मगरा-2 ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में बीजेपी ने जीत हासिल कर टीएमसी से पंचायत का बोर्ड छीन लिया। जीत के बाद पंचायत परिसर के बाहर बीजेपी समर्थकों ने भगवा गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। पंचायत के सामने लगे बोर्ड पर भी भगवा रंग नजर आया।

मगरा-2 ग्राम पंचायत में कुल 19 सदस्य हैं, जिनमें 6 सदस्य बीजेपी के और बाकी सदस्य टीएमसी के हैं। करीब एक महीने पहले टीएमसी संचालित पंचायत की प्रधान जयश्री पाल के खिलाफ सदस्यों के एक वर्ग की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि, निर्धारित दिन पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने के कारण उस समय मतदान नहीं हो सका था।

आज दोबारा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। इस दौरान कुल 12 सदस्य उपस्थित हुए, जिनमें 6 टीएमसी और 6 बीजेपी के सदस्य थे। सभी 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद जयश्री पाल को प्रधान पद से हटा दिया गया और बीजेपी की अपर्णा मालो को नया प्रधान चुना गया।

सप्तग्राम के विधायक स्वराज पाल ने कहा कि सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान किया है।

वहीं, मतदान से पहले पंचायत के सामने कथित तौर पर हंगामे और तनाव की स्थिति भी बनी। विधायक ने आरोप लगाया कि 4 तारीख के बाद टीएमसी के कुछ लोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, हालांकि वे अभी भी टीएमसी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। विधायक ने कहा कि हंगामा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव में बीजेपी की जीत के बाद मगरा-2 ग्राम पंचायत का राजनीतिक समीकरण बदल गया है और पंचायत का बोर्ड अब बीजेपी के कब्जे में आ गया है।

About editor

Check Also

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट, बिजनेस 300करोड़

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *