–पुष्पा शाव, श्रीरामपुर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
श्रीरामपुर के कोर्ट मैदान में तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अनुमति दे दी है।
अदालत ने आगामी 26 सितंबर, शनिवार को श्रीरामपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी है। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर अदालत ने कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं।
गुरुवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने निर्देश दिया कि 26 सितंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक अधिकतम 1,000 लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि जीटी रोड पर किसी भी तरह का जुलूस या रैली नहीं निकाली जा सकेगी। इसके साथ ही आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यक्रम के कारण जीटी रोड पर यातायात बाधित न हो और वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी रहे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal