हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हावड़ा के रामकृष्णपुर घाट पर जिला प्रशासन की ओर से आशीर्वाद के दीप जलाए गए। गुरुवार शाम राज्य के शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय, जिलाधिकारी पी. दीपाप्रिया, हावड़ा सिटी पुलिस – आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी, हावड़ा नगर निगम – आयुक्त तेजस्वी राणा और बाली के भाजपा विधायक संजय सिंह ने गंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित किए।
इस अवसर पर गंगा में एक तैरती नाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट और दीपों से सजाया गया था।
राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी जिस तरह देश के लोगों के लिए काम करते आ रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि इसी उद्देश्य से उनके जन्मदिन के अवसर पर रामकृष्णपुर घाट पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से हावड़ा के सभी सरकारी भवनों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
Baat Hindustan Ki Online News Portal