Breaking News

28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, दुर्गापूजा के दौरान ग्राहकों की बढ़ सकती है परेशानी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

कुछ बैंक कर्मचारी संघों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसे लेकर बैंकों ने ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर लेने की सलाह दी है।

बैंक की ओर से जारी संदेश में ग्राहकों से कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान बैंकिंग सेवाओं के लिए एटीएम, एडीएम/एडब्ल्यूएम, ग्राहक सेवा केंद्र, योनो, यूपीआई समेत अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें। साथ ही, जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, उन्हें हड़ताल शुरू होने से पहले उसे पूरा करने का आग्रह किया गया है।

इधर, पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा का माहौल शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी में व्यस्त हैं। ऐसे समय में लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर नकद लेन-देन और शाखा से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए लोगों को पहले से तैयारी करनी पड़ सकती है।

बैंकों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए जरूरी लेन-देन समय रहते पूरा कर लें और हड़ताल के दौरान उपलब्ध डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें। इसको लेकर बैंकॉक की ओर से अपने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से अग्रिम जानकारी दी गई है।

About editor

Check Also

हावड़ा स्टेशन से 23.50 लाख रुपये नकद बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन बड़ी मात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *