–पुष्पा शाव, उत्तरपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के अंतर्गत थर्ड लेन इलाके में बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है।
इलाके में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी सड़क के पास दो स्कूल स्थित हैं और बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि नगरपालिका जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करे।
Baat Hindustan Ki Online News Portal