Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा पर बोला हमला

–पुष्पा शाव, हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कोलकाता से बाहर अपनी पहली जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचीं। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस विशाल जनसभा में श्रीरामपुर के तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार इतने बड़े मंच से बोलते हुए ममता बनर्जी ने फेरीवालों और हॉकरों की बेदखली के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर परिस्थिति में बेरोजगारों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

इसके साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा योजना में कथित वंचना को लेकर भी कड़ा विरोध जताया। विशेष रूप से एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत से ही इसका विरोध कर रहीं ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी सीधे निशाने पर लिया।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत राज्य के लगभग 92 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने कहा, “जैसे ‘वैनिश कुमार’ को पकड़ा है, वैसे ही अन्याय करने वालों को भी पकड़ेंगे। वैनिश कुमार को जाना ही होगा। जब तक वे पद से नहीं हटते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

About editor

Check Also

बामुनआरी में सोलर पावर पॉइंट का उद्घाटन, मंत्री उमेश राय ने कहा – शुरू हो चुकी है ऊर्जा क्रांति

–पुष्पा शाव, बामुनआरी – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हुगली के बामुनआरी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *