हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने के दौरान करकरोच जनता पार्टी के आशुतोष सौरभ की गिरफ्तारी के विरोध में हावड़ा में तिरंगा मार्च निकाला गया। करकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक के आह्वान पर शुक्रवार की शाम हावड़ा के बांकरा बाजार इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर मार्च में हिस्सा लिया और आशुतोष सौरभ की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध जताया। पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal