Breaking News

दिल्ली में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने पर आशुतोष सौरभ की गिरफ्तारी के विरोध में हावड़ा में तिरंगा मार्च

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने के दौरान करकरोच जनता पार्टी के आशुतोष सौरभ की गिरफ्तारी के विरोध में हावड़ा में तिरंगा मार्च निकाला गया। करकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक के आह्वान पर शुक्रवार की शाम हावड़ा के बांकरा बाजार इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर मार्च में हिस्सा लिया और आशुतोष सौरभ की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध जताया। पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया।

About editor

Check Also

‘गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की विशाल रैली, राहुल सिन्हा ने तृणमूल पर साधा निशाना

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *