Breaking News

तोड़फोड़ के बाद फिर लगा मार्क्सवादी पुस्तक स्टॉल, दिलीप घोष ने किया उद्घाटन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

शिबपुर के बिताईतला नतून पल्ली दुर्गापूजा मंडप के समीप मार्क्सवादी प्रगतिशील पुस्तक विक्रय केंद्र को कथित तौर पर तोड़े जाने के बाद वामपंथी कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर दोबारा पुस्तक स्टॉल लगाया। सीपीआईएम दक्षिण-पूर्व हावड़ा एरिया कमेटी की ओर से आयोजित इस पुस्तक स्टॉल का उद्घाटन सीपीआईएम की हावड़ा जिला कमेटी के सचिव दिलीप घोष ने किया।

सीपीआईएम की ओर से बताया गया कि दुर्गापूजा मंडप के समीप सरकारी अनुमति लेकर मार्क्सवादी प्रगतिशील पुस्तक विक्रय केंद्र लगाया गया था। आरोप है कि विगत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तक स्टॉल पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ की थी। इसके बाद वामपंथी कार्यकर्ताओं ने फिर से उसी स्थान पर पुस्तक स्टॉल लगाया।

इस अवसर पर सीपीआईएम हावड़ा जिला कमेटी के सदस्य शैलेन्द्र कुमार राय, पूर्व विधायक के. के. राय, विशिष्ट चिकित्सक अभिजीत बनर्जी, असित घोष सहित पार्टी के अन्य नेता और इलाके के कई विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे।

About editor

Check Also

हावड़ा में भाजपा महिला कार्यकर्ता के बैनर-पोस्टर फाड़ने का आरोप, थाने में शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा जिला भाजपा के मंडल-3 में महिला भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *