हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोलाबाड़ी थाना की पुलिस ने देर रात हावड़ा में छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुए की रकम के रूप में 1,51,140 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के आरबीसी रोड के पास जॉय विजय होटल के पीछे छापेमारी की गई। इस दौरान कथित तौर पर अवैध जुए की गतिविधियों में शामिल 10 लोगों को मौके से पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध जुए पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Baat Hindustan Ki Online News Portal