हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●उत्तर हावड़ा नागरिक वृन्द की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने लिया हिस्सा
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर उत्तर हावड़ा नागरिक वृन्द की ओर से बांधाघाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 501 दीप प्रज्वलित कर मां गंगा की आराधना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा गंगातट जगमगा उठा। आरती में संस्था के सदस्यों के अलावा सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।
संस्था के संयोजक धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि देव दीपावली के पावन अवसर पर 501 दीप जलाकर भव्य आरती की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।
वहीं, संस्था के महासचिव अजय कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2016 से उत्तर हावड़ा नागरिक वृन्द की ओर से बांधाघाट पर प्रत्येक वर्ष देव दीपावली और गंगा दशहरा के अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार शाम 6:30 बजे बांधाघाट पर नियमित रूप से गंगा आरती की जाती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पाठक, मनोज सिंह, रतन गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, अभिनाश शर्मा, दिनेश मिश्रा, चंदन राम, राजेश चौधरी, रंजीत साव, नवलेश शर्मा, डॉ. विभा द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal