Breaking News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस, रामराजातला से बेतोर मोड़ तक निकाली गई रैली

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और बंगाली संस्कृति एवं अस्तित्व को मिटाने की कोशिशों के विरोध में हावड़ा के रामराजातला स्थित शंकर मठ से बेतोर मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। लोगों ने बंगाली संस्कृति और पहचान को मिटाने की कोशिशों के खिलाफ भी नारे लगाए।

पुलिस प्रशासन की निगरानी में निकला यह मशाल जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About editor

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ बाली के रॉबिन बनर्जी का नाम

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बाली के निवासी रॉबिन बनर्जी का नाम गिनीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *