Breaking News

*बेटी का अन्नप्राशन नही कर लगाया नेत्र, रक्त, स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर*

 

सौरभ झा की रिपोर्ट

*हावड़ा : पार्थप्रतिम और संगीता हाज़रा की एकमात्र कन्या का आज अन्नप्राशन था लेकिन उन्होंने बेटी के अन्नप्राशन में खर्च होनेवाली रकम का इस्तेमाल जनता के हित में लगा दिया। उन्होंने आमरा बाउंडल नामक संस्था के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, रक्त, स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर का आयोजन कर दिया। 61/2 स्वामी विवेकानंद रोड में आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा सैकड़ों लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई विशिष्ट लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की खाश बात यह रही कि लोगों में मृत्यु के पश्चात नेत्र दान करने की जागरूकता फैलाई गयी। यह संस्था पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा में जुटी है। कोरोना काल की शुरुआत से ही यह संस्था लोगों की सेवा कर रही है।*

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *