Breaking News

कोलकाता मेट्रो रेलवे जल्द ही महानगर में अपने सभी स्टेशनों पर चिकित्सा जांच सुविधाएं प्रदान करेगी

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो रेलवे प्रबंधन यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत अब महानगर के मेट्रो स्टेशनों पर मेडिकल चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मेट्रो के यात्री अब कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक उत्तर-दक्षिण गलियारे के किसी भी स्टेशन पर रक्त जांच या अन्य पैथोलाजिकल जांच करा सकते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, मेट्रो परिसर में अनुपयोगी जगहों पर डायग्नोस्टिक और कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें कहा गया है, विभिन्न प्रतिष्ठित डाइग्नोस्टिक केंद्रों ने मेट्रो स्टेशनों पर अपनी इकाई स्थापित करने में रूचि दिखायी है। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आनलाइन उपलब्ध होगी।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *