Breaking News

अपग्रेडेशन कार्य के चलते 10-11 सितंबर की मध्यरात्रि में पूरे पूर्वी क्षेत्र में पांच घंटे के लिए ठप रहेगी यात्री आरक्षण सेवा  

कोलकाता : कोलकाता स्थित रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में अपग्रेडेशन कार्य के चलते 10-11 सितंबर को मध्यरात्रि से सुबह तक करीब पांच घंटे 15 मिनट के लिए पूर्वी क्षेत्र में आनलाइन यात्री आरक्षण सेवा पूरी तरह ठप रहेगी। पूर्व रेलवे की ओर से बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि 10 सितंबर, शनिवार की रात 11.45 बजे से 11 सितंबर, रविवार की सुबह पांच बजे के बीच इंटरनेट टिकट बुकिंग, वर्तमान आरक्षण बुकिंग और पूछताछ सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी। इसके चलते कोलकाता पीआरएस से जुड़े पूरे पूर्वी क्षेत्र में उक्त सेवाएं ठप रहेगी। इसमें पूर्व रेलवे के अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आरक्षण सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि लोगों को ज्यादा असुविधा नहीं हो इसलिए अपग्रेडेशन कार्य के चलते रात का समय चुना गया है। उक्त अवधि में वैसे भी लोग बहुत कम टिकट की बुकिंग करते हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *