Breaking News

सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में उल्लास पूर्वक मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

कोलकाता, संवाददाता : सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता में हिंदी पखवाड़ा काफी उल्लास से मनाया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार व उपयोग पर जोर दिया गया। प्रथम दिन कुल सचिव सुश्रुत शर्मा ने संचार मंत्री के संदेश का वाचन किया। निदेशक हिमांशु शेखर खटुआ ने इस अवसर पर अपने संदेश का वाचन किया। संस्थान के डीन विपीन विजय ने धन्यवाद दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के लिए निबंध, टिप्पणी, कविता पाठ, आशुभाषण तथा राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। सत्य प्रकाश दुबे, सलाहकार (राजभाषा) ने प्रतियोगिता का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय दास का  सराहनीय योगदान रहा।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *