Breaking News

ॐ स्काई सिटी, रिसड़ा में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन

हावड़ा/हुगली : ॐ स्काई सिटी कमेटी, रिसड़ा की ओर से अपने कंपलेक्स परिसर में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार शाम को सुप्रसिद्ध रेडियो जाकी, टीवी न्यूज रीडर, फ़िल्म कलाकार रौशन मुरारका, पूर्व प्रधानाचार्य राम पुकार सिंह, कवि एवं शिक्षक अवधेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

उद्घाटन के मौके पर रौशन मुरारका ने कहा कि माँ अपने आँचल में बच्चों के लिये हर खुशी समेटे हुए रहती हैं। राम पुकार सिंह ने कहा शिक्षा ही विकास का मूलभूत आधार है और माँ से बेहतर शिक्षा और कौन दे सकता है। अवधेश मिश्रा ने भी मातृशक्ति की महत्ता का बखान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, यशवंत सिंह, अनीश रॉय, संदीप शर्मा, राज कुमार शर्मा, मनोज पाण्डेय, नवीन कुमार सिंह, विजेंद्र, अभिषेक, राज नारायण झा, राम विलास यादव का विशेष योगदान रहा।

भक्ति गीत और नृत्य का भी कार्यक्रम चला। इसमें जाने-माने कवि नवीन कुमार सिंह व अन्य ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में दिनेश, पुष्पेन, युधिष्ठिर, पायल भट्टाचार्य, बहादुर, नीलम प्रसाद, संजय तिवारी भी मौजूद रहे। कमेटी की तरफ से नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे विधिवत तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर सोसायटी में रहने वाले लोग बेहद ही उत्साहित हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *