हावड़ा, संवाददाता : हावड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 117 पर जाना गेट के पास रविवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। प्राथमिक रूप से पता चला है कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में ट्रेलर के धक्के से कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद कोना एक्सप्रेस पर दोनों तरह वाहनों का भारी जाम लग गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची है। इस हादसे के बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है।
Check Also
जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी
PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …
Baat Hindustan Ki Online News Portal