Breaking News

नाहर में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का हुआ समापन, भक्तिमय हुआ माहौल, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद

मधुबनी, संवाददाता : जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत नाहर गांव में मगन कांत झा के यहां आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का समापन हो गया।नौ दिनों तक चले देवी भागवत कथा से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

हजारों लोगों ने इस कथा का श्रवण किया। कथा सुनने के लिए हर दिन यहां महिलाओं, बुजुर्गों समेत सभी उम्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।26 अक्टूबर से शुरू हुए भागवत कथा के चार नवंबर को समापन अवसर पर हवन, कुमारी भोजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

कथा व्यास श्री योगी जी ने नौ दिन तक चली कथा के दौरान लोगों को विस्तार से देवी भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। देवी- देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया कि देवी भागवत कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।

कथा समापन के बाद विधि विधान से पूजा व हवन हुआ। इसके बाद कुमारी भोजन,  साधु भंडारा और ब्राह्मण भोजन कराया गया। नाहर गांव व आसपास के सभी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में विमल झा, मगन कांत झा, रमेश कुमार झा व अविनाश कुमार झा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *