Breaking News

बिजली विभाग के सब स्टेशन पर एक कर्मचारी को पीटने का आरोप प्राथमिकी दर्ज की गई।

आसनसोल के सालानपुर थाना अंतर्गत डाबर मोड़ के पास बिजली विभाग के कार्यालय पर बीते रात कुछ लोग पुलिस लिखे वाहन से आकर हमला बोल दिया।  उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारी की जमकर पीटाई कर दी और उसका सिर भी फोड़ दिया।

हमलावर कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे।  बिजली विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता की गई।  इसके बाद हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।  आसनसोल मंडल विद्युत प्रबंधक देवर्षि मुखोपाध्याय  सोमवार इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि 21 मई की आधी रात के बाद करीब सवा दो बजे एक सफेद बोलेरो में कुछ लोग आए, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था।

वे खुद को पुलिसकर्मी बताकर जबरन आरक्षित क्षेत्र में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे।  फिर वहां मौजूद ऑपरेटर की पिटाई कर दी।  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। अनुमान है कि कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देगा शायद पुलिस लिखा हुआ गाड़ी का व्यवहार कर अपराधी तत्व के लोग इस तरह की घटना को अंजाम दिये है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *