Breaking News

शम्भू नाथ झा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जदयू ने बढ़ाया दरभंगा का मान – रूमी खान।

जाहिद अनवर राजु

 

दरभंगा–दरभंगा जिला के हयाघाट निवासी शम्भू नाथ झा  को नव गठित जदयू की प्रदेश स्तरीय कमिटी में पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जदयू ने संपूर्ण मिथिलावासियो का सम्मान बढाया है। जदयू के कार्यकर्ताओंने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा बेनीपुर विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है। पार्टी नेताओं ने शम्भू नाथ झा को जिम्मेदारी देने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जदयू की नीतियों तथा नीतीश कुमार की सोच को संपूर्ण मिथिलांचल मे स्थापित करने में शम्भू नाथ झा  जैसे बहुआयामी व्यक्तित्व के अनुभवों का उपयोग होगा। जदयू नेताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए शम्भू नाथ झा को योग्य सक्षम तथा नीतीश कुमार के प्रति निष्ठावान नेता बताते हुए कहा कि  समता पार्टी और जदयू को मजबूत बनाने मे अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। शम्भू नाथ झा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार एवं शम्भू नाथ झा को बधाई एंव शुभकामना देने वालों में।राज्य।परिषद सदस्य एजाज अख्तर खां”रूमी” बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, गंगा प्रसाद सिंह, राम शंकर सिंह, शशिकान्त प्रसाद , पप्पू चौधरी, अतहर इमाम बेग, कीर्तिमोहन झा, राम सुन्दर राम, कैलाश ठाकुर, विपिन कुमार, बिमल चौधरी, डॉ० विनय चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, प्रो0 अवन कुमार राय, भरत चौधरी उर्फ बोलबम, धीरेन्द्र कुमार चौधरी, संजीव मिश्रा, सुशील झा, अली हसन अंसारी, संजय कुमार झा, एस०एम० रजी हैदर, अहम्द रेजा बब्लू , अमित राय उर्फ बिट्टू, प्रेम कुमार झा, धनंजय कुमार झा, इफ्तेखार अहमद गुलजार, अभय कुमार झा मुन्ना आदि शामिल हैं।

About editor

Check Also

मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ लगाए गए पोस्टर के बारे में कहा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। की जाएगी

मंत्री मनोज तिवारी ने उनके खिलाफ  लगाए गए पोस्टरों के खिलाफ अपना मुंह खोल दिया।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *