Breaking News

पंचायत उप निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, 51.95% हुआ मतदान

 

जाहिद अनवर राजु

 

*दरभंगा*–बिहार पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत दरभंगा जिले के 9 प्रखंड हनुमाननगर, केवटी, दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, बहेड़ी, बिरौल, घनश्यामपुर एवं बहादुरपुर प्रखण्ड में पंचायत उप-निर्वाचन चुनाव सम्पन्न कराया गया। कुल 53 मतदान केंद्रों पर आज कुल 24 पदों के लिए मतदान कराया गया, जिनमें एक पद मुखिया, एक पद सरपंच ,11 पद ग्राम वार्ड सदस्य एवं 11 पद पंच के हैं। 53 मतदान केंद्रों में 2 सहायक मतदान केंद्र एवं 51 मूल मतदान केंद्र बनाये गए थे। आज पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराया गया। मतदान का प्रतिशत 51.95 रहा, जिनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 51.37 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 52.53 रहा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *