Breaking News

हावड़ा संकरैल में गृहवधू का जली हुई हालत में बाथरूम से शव बरामद

प्रकाश कलि घोष

 

हावड़ा. सांकराइल थाना अंतर्गत रघुदेवबाटी गांव में एक गृहवधू का जली हुई हालत में शव बाथरूम के अंदर से बरामद किया गया. मृतका का नाम सुमिता नस्कर (30) था. इस घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, सुमिता की शादी आठ साल पहले गोविंद नस्कर से हुई थी. दंपती की एक बेटी भी है. मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वाले रुपयों की मांग कर रहे थे. यही कारण था कि सुमिता अक्सर मायके आ जाती थी. मायके वालों के हस्तक्षेप के बाद वह ससुराल जाती थी.

 

शनिवार सुबह मृतका के घर वालों को खबर मिली कि उनकी बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी की है. सभी ससुराल पहुंचे. सुमिता बाथरूम के अंदर जली हुई हालत में पड़ी थी. मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के परिजनों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया.

 

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *