Breaking News

दिल्ली से यमुना नदी में नहाने आएपांच दोस्त डूबे एक की मौत ।

बागपत दिल्ली से यमुना नदी में नहाने आए पांच दोस्तों के डूबने की जानकारी मिली है। इस घटना में एक की डुबने से मौत हो गई, जबकि चार को लोगो ने बाहर निकाल लिया । दरअसल थाना खेकड़ा क्षेत्र अंतर्गत  सांकरौद यमुना खादर पर दिल्ली की गोकुलपुरी इलाके के रहने वाले पांच दोस्त नहाने के लिए आए थे। नहाते वक्त सभी पांचों दोस्त यमुना के बहाव में बह गए। जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने चीखने की आवाज सुनकर चार दोस्तों को तो बचा लिया। लेकिन एक युवक को काफी मशक्कत करने के बाद भी बरामद नहीं किया जा सका, वहीं दिल्ली से बुलाए गए गोताखोरों की मदद से जब युवक की तलाश की गई तो उसका शव यमुना नदी में उतरता मिला।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *