Breaking News

बाघमुंडी में कारू नदी में नहाने के दौरान दो की मौत

 

 

पुरुलिया :   नदी में नहाने के दौरान रहस्यमय तरीके से डूबने से दो छाउ कलाकार की मौत हो गई।  स्थानीय लोगों ने सोमवार की दोपहर बाघमुंडी झाल्दा स्टेट हाईवे पर कारू पुल से थोड़ा नीचे नदी में बनी नहर में दोनों को पानी में तैरते देखा।  स्थानीय व सिविक वालंटियर्स की सूचना पर बाघमुंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों शव को बरामद कर पुरूलिया के बाघमुंडी ब्लॉक पाथरडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो सदर अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया जाएगा।

घटना से पुरुलिया के बाघमुंडी इलाके में सनसनी फैल गई है।  स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों का नाम बाघमुंडी थाने के तोरंग गांव निवासी निधिराम महतो (55) है, वह पेशे से छाउ कला में निपुण है। दूसरा करम चंद (कर्मा) मूदि (56) है। बाघमुंडी थाना क्षेत्र के काशीटार गांव का रहने वाला बताया जाता है।

स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल खड़ा हो गया है कि दो अलग-अलग गांवों के लोगों की नदी में नहाने के दौरान कैसे रहस्यमय तरीके से मृत्यु हुई? पूरी घटना कैसे हुई पुलिस जांच में जुट गई है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *