Breaking News

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव राजियाका में दी रेवाड़ी केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखा व रामपुरा में नवनिर्मित हैफेड भंडारण परिसर का किया उद्घाटन।

 

 

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज रेवाड़ी में के गाँव राजियाकी में केंद्रीय सहकारी बैंक की नई शाखा व रामपुरा में नवनिर्मित हैफेड भंडारण परिसर का किया उद्घाटन किया। जिसके बाद रेवाड़ी शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहर के विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठक की। यहाँ राव इंद्रजीत सिंह ने करीबन 10 करोड़ रूपय की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी, दूषित पानी की समस्या , पीने के पानी की आपूर्ति, सड़क की समस्या सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गए है कि काम में तेजी लाएँ और समस्याओं का समाधान करें।

 

वहीं दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी परियोजना एम्स की आधारशिला रखने में देरी पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जुलाई माह तक एम्स की आधारशिला रखी जा सकती है। उन्होने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम इस परियोजना को लेकर तमाम प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है।

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री की पिछली बैठक में राजस्थान के भिवाड़ी से हरियाणा के धारुहेड़ा में आ रहे दूषित पानी का मुद्दा भी उठाया गया था। उस वक्त राजस्थान के अधिकारियों पर केस दर्ज करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डीसी का तबादला होने की वजह से इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाये इसलिए अब नए डीसी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए है।

 

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *