Breaking News

गंगा दशहरा के अवसर पर हावड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर भव्य आरती का आयोजन किया गया हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु।

हावड़ा: आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सुबह से ही हावड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली जो सुबह में गंगा में स्नान कर पुण्य के भागी बनना चाहते थे। देर शाम हावड़ा के विभिन्न गंगा घाटों में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

 

हावड़ा के रामकृष्ण पुर गंगा घाट पर बनारस से आए विशेष पंडितों के द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या लोग उपस्थित हुए इस भीड़ में क्या छोटे क्या बड़े सभी मां गंगा की आरती को देखने के लिए उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर नृत्य नाटिका वह भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *