Breaking News

हावड़ा में छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग के दौरान विस्फोट एक के घायल होने की खबर

हावड़ा. पांचला थाना अंतर्गत धामसिया गांव में बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करने के दौरान विस्फोट होने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना में एक की घायल होने की खबर है. हालांकि घटना के बाद मकान मालिक मौके से फरार हो गया. विस्फोट इतना जर्बदस्त था कि मकान का एक हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया.

 

 

मौके पर पुलिस और दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक पलाश घोष अवैध रूप से अपने घर में बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करता था. मंगलवार को भी मकान के अंदर रिफिंलग करने का काम चल रहा था कि इसी समय विस्फोट हो गया और कई सिलिंडर फट गया. ग्रामीणों ने बताया कि गैस रिफिलिंग करने की खबर पुलिस को पहले भी दी गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस ने मकान के अंदर से भारी संख्या में सिलिंडर को जब्त किया है. पुलिस मकान मालिक को तलाश रही है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *