Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अजमेर की सभा में आम आदमी पार्टी की ओर से दिखाए गए काले झंडे

अजमेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे इस दौरान अजमेर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की वरिष्ठ नेता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम सभा में पहुंचे और प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाए जैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाना शुरू किया वहां मौजूद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से काले झंडे छीन लिए गए साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक व अन्य कार्यकर्ताओं के नाम एड्रेस और फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें सभा स्थल से बाहर भेज दिया गया इस पर कीर्ति पाठक नहीं बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही का रवैया अपना रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तरह से अपना विरोध करने वाले लोगों को दबाना चाहते हैं वह लगातार लोकतंत्र की हत्या करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सभा स्थल पर उन्हें काले झंडे दिखाने पहुंचे थे.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *