Breaking News

जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत षष्टीतला इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट हो गयी. इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं. एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

 

 

खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है. पुलिस उसे तलाश रही है. जानकारी के अनुसार, दो पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. पिछले दिनों ही मारपीट की नौबत आयी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने मामले को सुलझा दिया था. शुक्रवार फिर से दोनों पड़ोसी आपस में भिड़ गये. बताया जा रहा है कि कोशिक घोष ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया. इस हमले में एक ही परिवार के रोबिन घोष, प्रतिमा घोष और सोमा घोष घायल हो गये. तीनों को जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रतिमा घोष की हालत बिगड़ने पर उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *