Breaking News

देश केवल नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है लक्ष्मीकांत बाजपेई

 

बोकारो। भारतीय जनता पार्टी देश का वैभव बढ़ा सकती है और देश को सुरक्षित भी रख सकती है । देश केवल नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई का। राज्यसभा के सदस्य और झारखंड के भाजपा प्रभारी ने कहा कि पप्पू यानी राहुल गांधी देश में साहस नहीं जुटा पाते उधर अमेरिका और ब्रिटेन में जाकर राजनीति करते हैं बोलते हैं।उन्होंने चुनौती दी की राजनीति करना है तो कांग्रेस को और उनके नेताओं को देश के अंदर करना चाहिए ,लेकिन वे जानते हैं उनके अंदर वह साहस नहीं है। उन्हें यह भी पता है देश के वैभव को बचाए रखने तथा पाकिस्तान की मांद में जाकर चुनौती देने का काम केवल नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उन्होंने बोकारो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी और विकास को ही लेकर जनता के बीच आएगी।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *