Breaking News

शादी के 24 दिन बाद पति ने पत्नी को सुला दिया मौत की नींद

शादी के 24 दिन बाद पति ने पत्नी को सुला दिया मौत की नींद ,दरअसल यह पूरा मामला जेरोन थाना क्षेत्र के जिरावनी भिटारा गांव का है, जहां एक नवविवाहिता की हत्या के मामले का पुलिस ने 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया है, 24 दिन पहले जिस महिला ने अपने पति के नाम की मेहंदी रचाई थी, उसी पति ने अपनी ही पत्नी का गला रेंतकर हत्या कर दी, निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र की रहने वाली नीता केवट की शादी 15 मई 2023 को टीकमगढ़ जिले के बैरवारा गांव में हुई थी, 7 जून को नीता अपने घर ग्राम भिटारा से खेत पर जाने को कहकर निकली थी जो वापस घर नहीं लौटी, अगले दिन नीता का शव पास के एक खदान के पास पड़े होने की सूचना मिली, सूचना मिलने के बाद जेरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, मामला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसकी गंभीरता देखते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की, जांच में पुलिस ने स्नीफर डॉग की मदद ली, पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि प्रेम प्रसंग की शंका के चलते 7 जून को दोपहर करीब 2 बजे मृतक के पति राममिलन केवट ने पत्नी नीता केवट से मोबाइल पर संपर्क कर मिलने के बहाने बुलाया था, आरोपी पति अपने दो अन्य साथी राजा केवट एवं मनीष केवट बैरवारा निवासी के साथ मिलकर रौतेला खिरक के पास सुनसान जगह पर नीता को ले गए और धारदार हथियार से उसकी गला रेंत कर हत्या कर दी, मामले में पुलिस ने पति समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *