Breaking News

बंगाल में डाक्टरों को पंचायत चुनाव संबंधी ड्यूटी देने पर नया विवाद

 

– डाक्टर्स एसोसिएशन की आपत्ति पर हावड़ा जिला प्रशासन ने मानी गलती
– अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा- डाक्टरों से नहीं लिया जाएगा चुनाव संबंधी कार्य

कोलकाता : बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए डाक्टरों को चुनाव संबंधी कार्य सौंपने के हावड़ा जिला प्रशासन के फैसले पर राज्य में रविवार को एक नया विवाद खड़ा हो गया। हावड़ा जिले के कुछ सरकारी डाक्टरों को चुनाव संबंधी ड्यूटी में शामिल होने के निर्देश मिले हैं।एसोसिएशन आफ हेल्थ सर्विस डाक्टर्स, पश्चिम बंगाल ने इस पर अपनी आपत्ति जताते हुए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है।
एसोसिएशन ने यह जानने की मांग की है कि जिला प्रशासन उन्हें पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के कार्य का आवंटन कैसे कर सकता है। एसोसिएशन का कहना है कि डाक्टरों को चुनावी संबंधी कार्यों में लगाना एक अभूतपूर्व फैसला है।
इस बीच, मामला प्रकाश में आने के बाद हावड़ा जिला प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए इसे एक त्रुटि बताया है।
हावड़ा के अतिरिक्त जिलाधिकारी एस पाल ने कहा कि डाक्टरों को भेजे गए निर्देशों पर अमल नहीं किया जाएगा। बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होने हैं। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *