Breaking News

हावड़ा में व्यवसाई से 11 लाख की छिनतई मामले में दो गिरफ्तार पुलिस ने बनारस रोड से पकड़ा

 

हावड़ा ः सोमवार को सरेआम तमंचे की बट से मारकर एक व्यवसायी से 11 लाख रुपये छीनने के मामले में बेंटरा थाना की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना बेंटरा थाना अन्तर्गत बनारस रोड पर हुई थी। मंगलवार रात को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि सोमवार को शराब व्यवसायी गोपाल पंडित बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था। तभी उसके पीछे से दो बदमाश आए और उस पर हमला कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना सोमवार को करीब डेढ बजे की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *