Breaking News

आसमानी बिजली गिरने से मालदा में 7 की मौत

मालदा: मालदा में बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मालदा में दोपहर से ही अलग-अलग इलाकों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़े। अलग-अलग घटनाओं में कालियाचक-2 प्रखंड में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी. पुराना मालदा, वैष्णवनगर, और कालियाचक- ब्लॉक 1 में बिजली गिरने से मौत हो गई। मरने वालों में3 बच्चे और 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।
इसके अलावा, मालदा में बंगिटोला हाई स्कूल के पास स्कूल के समय के दौरान बिजली गिरने से कम से कम 12 छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें इलाज के लिए बंगिटोला ग्रामीण अस्पताल और मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन सूत्रों के अनुसार माणिकचक में बिजली गिरने से कुछ मवेशियों की भी मौत हुई है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *