Breaking News

नहीं रहे पूर्व वेद विभागाध्यक्ष सह प्रकांड वेदाचार्य पं. विद्देश्वर झा

गोविन्द कुमार

दरभंगा: अत्यन्त दुःखद संवाद नहीं रहे पूर्व वेद विभागाध्यक्ष सह प्रकांड वेदाचार्य पं. विद्देश्वर झा,66 साल की उम्र में बीते रात अललपट्टी दरभंगा के एक निजी अस्पताल में हुआ निधन। उनके निधन से संस्कृत विश्वविद्यालय सहित सम्पूर्ण दरभंगा प्रमंडल में फैली शोक की लहर।

जानकारी के लिये बता दें कि खराजपुर में जारी शिव शक्ति यज्ञ में आचार्य की भूमिका में हुए थे शामिल। अभी यज्ञ के दो दिन बचे ही हैं। इसी बीच कल यज्ञ के सातवें दिन शाम को घर लौटने के बाद अचानक तबियत खराब लगने लगी। इसी क्रम में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां रात के 10 बजे उनका निधन हुआ है। चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की.

 

ज्ञात हो कि पं. विद्देश्वर झा मधुबनी जिला के  सिसवाइर  गांव के मूल निवासी थे और दरभंगा में अस्थाई तौर पर लक्ष्मी सागर मुहल्ला में निवास करते थे। विगत वर्ष दिसंबर 2022 में वे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुएथे, श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं बात हिंदुस्तान की ओर से ऐसे प्रखंड विद्वान वेदाचार्य को शत शत नमन.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *