Breaking News

टैंकर ने महिला को कुचला, हुई मौत बेटी बुरी तरह जख्मी

 

 

हावड़ा. डोमजूर थाना अंतर्गत सलप मोड़ के पास टैंकर के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसकी सात साल की बेटी बुरी तरह जख्मी हुई है. मृतका का नाम आजमीरा खातून (50) था. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, फुट ओवर ब्रिज रहते महिला बच्ची को लेकर सड़क पार कर रही थी कि इसी समय कोलकाता की ओर आ रही टैंकर ने महिला को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही डीसी (ट्रैफिक) अर्णव विश्वास मौके पर पहुंचे. डीसी ने बताया कि टैंकर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि ब्रिज की सुविधा होते हुए भी महिला सड़क पार कर रही थी. बार-बार सचेत करने का बावजूद राहगीर ऐसा कर रहे हैं और वे हादसे के शिकार होते हैं.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *