Breaking News

चलती बस से गिरा युवक पिछले चक्के के चपेट मेआने से हुई मौत

हावड़ा:सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत घटना कोना एक्सप्रेसवे मौखाली के नजदीक की है, बताया जा रहा है कि धुलागढ़ से सियालदह की ओर जाने वाली बस जब कोना एक्सप्रेसवे से जा रही थी उसी दौरान एक युवक बस के गेट से झूल ते हुए सफर कर रहा था इसी दौरान अचानक बस से नीचे गिर पड़ा और बस के पिछले चक्के की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक का नाम शाहबाज अली 24 शिवपुर कैरी रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *