Breaking News

बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन यह बात याद रखना चाहिए, जिसका उत्थान होता है ,उसका पतन भी होता है. नौशाद सिद्दीकी

हावड़ा. शनिवार को जेबीपुर में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे आइएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि पंचायत चुनाव में राज्य चुनाव आयोग सत्ता पक्ष को सुविधा देने के लिए भरसक कोशिश कर रही है. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हुए आयोग का काम पक्षपात नहीं करना है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग जागरूक हो रहे हैं, ऐसे में सत्ता पक्ष चुनाव के दिन बूथ नहीं लूट सकती है. अगर ऐसा होता है तो गणतांत्रिक तरीके से इसे रोका जायेगा. केंद्रीय बलों की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर नौशाद ने कहा कि केंद्रीय बलों की संख्या पर्याप्त नहीं है. ऐसे में बेहतर होता कि चुनाव दो से तीन चरणों में किया जाये. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन यह बात याद रखना चाहिए, जिसका उत्थान होता है, उसका पतन भी होता है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *