Breaking News

अभिषेक की रैली में उमड़ा जनसैलाब

 

संघमित्रा सक्सेना

 

पूर्व बर्दवान: पूर्व बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस के साधारण संपादक अभिषेक बनर्जी की विशाल रैली से विपक्षी हक्के बक्के रह गए। आपको बता दे कि पूर्व बर्दवान के वैन्द्यनाथपुर में  डायमंड हार्बर के सांसद ने विशाल रैली निकाली। अभिषेक की इस रैली मे हजारों लोग शामिल हुए। जहां जहां अभिषेक की रैली निकली वहां लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया।

हुगली के पंडुआ में भी अभिषेक बनर्जी की रैली में  लोग उपस्थित थे। सप्ताह के मध्य में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर रैली निकाली गई, पूर्व बर्दवान और पंडुआ में। शनिवार को होने वाले पंचायत चुनाव के पहले यह रैली तृणमूल के झोली में कितनी सीटें देती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विशेषज्ञ के मुताबिक ममता बैनर्जी की सरकार जमीन से जुड़ी है, यानी यह सरकार जरूरतमंदों के लिए काम करती है, जो इस सरकार के लिए लाभदायक है।

*इसके अलावा सरकारी सुविधा जनता तक पहुंचाने के लिए तृणमूल सरकार ने जनसंयोग को सबसे ज्यादा महत्व दिया है जो पहले नहीं हुआ।

* बंगाल के गांव हो या शहर  हर एक महिला सशक्त हैं, क्योंकि बनर्जी ने महिलाओं के लिए खास पैकेज की व्यवस्था की है लख्खी भंडार जैसी लाभदायक योजना।

*क्या बच्चे क्या बुढ़े  यह सरकार हर सुविधा प्रदान कर रही है। और यही कारण है कि तृणमूल सरकार पर लोगों का भरोसा काफी गहराता जा रहा है। शायद यही कारण है कि अभिषेक बनर्जी की रैली में काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं.

About editor

Check Also

नावानो से महज 500 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया सिविल डिफेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के अस्थाई कर्मीयों ने।

HOWRAH BEST BENGAL RATUL GHOSH मंच पर पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *