Breaking News

ओला बीवी तला इलाके में एक गृहवधू का शव लटकते हुए हालत में बरामद

 

हावड़ा. चटर्जीहाट थाना अंतर्गत ओला बीवी तला इलाके में एक गृहवधू का शव लटकते हुए हालत में बरामद किया गया. हालांकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पति सहित सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. मृतका का नाम संगीता दे (25) था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सुदीप चंद्र दे की शादी चार साल पहले संगीता से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद संगीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. गुरुवार सुबह मृतका के घरवालों को खबर दी गयी कि संगीता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. यह सुनते ही मृतका के घर वाले चटर्जी हाट पहुंचे. मायके वालों‍ का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया गया है. पुलिस ने संगीता के पति सुदीप दे, ससुर जयंत दे और सास दीपा दे को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि संगीता ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा. पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *