Breaking News

ममता बनर्जी के मामा के गांव में खिला कमल

 

 

बीरभूम: जहां बंगाल के पंचायत चुनावों में एक बार फिर सीएम ममता का जादू चला तो ममता बनर्जी के मामा के गांव जिला बीरभूम के रामपुरहाट , ब्लॉक नंबर एक कुसुंबा गांव में भाजपा ने जीत हासिल कर कमल खिला दिया । इस गांव की दो सीटों पर बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है । जबकि एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत बरकरार रखा । सीएम ममता बनर्जी के मामा गांव के घर बूथ पर भाजपा उम्मीदवार की जीत से भाजपा पार्टी काफी उत्साहित है । इस ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 31 पर ममता बनर्जी के मामा अनिल मुखर्जी का परिवार रहता है । इस बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम लेट को हराकर भाजपा उम्मीदवार अर्चना हाजरा ने जीत हासिल की है । इसी गांव के बूथ नंबर 32 पर भाजपा के उम्मीदवार गंगाधर हाजरा ने भी जीत हासिल की । हालांकि अन्य एक और बूथ पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य दत्ता ने जीत बरकरार रखा । मुख्यमंत्री की बचपन की यादें इस गांव के आसपास कई बार सुनी जा चुकी हैं । वह बचप हमेशा इस गांव में आया करती थी। यह बात ममता बनर्जी अपने मुख से कई बार आ चुकी है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *