Breaking News

प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों का गर्दन मरोड़कर की हत्या.

गोविंद कुमार.

मधुबनी।: मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड में प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों का गर्दन मरोड़कर हत्या कर दिया।मृतक बच्चे की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी के 5 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं दो वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी बताया जा रहा है। स्थानीय लोंगो ने हत्यारे महिला व पुरुष को पकड़कर जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।हत्यारोपी की पहचान व प्रेमी लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी कारी मंडल के पुत्र जयप्रकाश मंडल एवं प्रेमिका अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *