Breaking News

इस बार 21 जुलाई को श्रद्धा दिवस के रूप में मनाएगी तृणमूल

 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 21 जुलाई को होने वाले पार्टी के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम शहीद दिवस को इस बार श्रद्धा दिवस के रूप में मनाएगी। मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। ममता ने कहा- चुनाव में जीत के लिए हम मां-माटी व मानुष के प्रति कृतज्ञ हैं। लेकिन, चुनावी हिंसा में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस बार 21 जुलाई को हम श्रद्धा दिवस का पालन करेंगे। बता दें कि हर साल 21 जुलाई को तृणमूल शहीद दिवस के रूप में मनाती है। कोलकाता के धर्मतल्ला में इस अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल रैली में हर साल पूरे राज्यभर से लाखों की भीड़ जुटती है। इसके जरिए ममता हर साल अपना शक्ति प्रदर्शन करतीं हैं।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *